मौसम चक्र में बदलाव ने विशेषज्ञों को भी चौंकाया, क्या बेमौसम बारिश का मानसून पर पड़ेगा असर?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 8, 2023, 02:09 PM IST

अप्रैल-मई में बारिश और धूप-गर्मी का खेल चल रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस बार मॉनसून सामान्य रहेगा।

Unseasonal Rains And Monsoon: इस साल मौसम चक्र ने विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है। किसी दिन तेज धूप तो अगले ही दिन बारिश। मई महीने की शुरुआत ही बारिश से हुई और गर्मी के मौसम में ठंड का अहसास हो रहा था। मानो महीना मई का नहीं, नवंबर-दिसंबर का चल रहा हो। अगले कुछ दिन भी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में बारिश होती रही। अप्रैल-मई में बारिश और धूप-गर्मी का खेल चल रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस बार मॉनसून सामान्य रहेगा।

Weather Updates: Rain and Mansoon

क्या बेमौसम बारिश का मानसून पर पड़ेगा असर?

आमतौर पर मई के महीने में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार हालात ही कुछ और हैं। बीच-बीच में हो रही बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। ये बदलाव तब हो रहा है जब तमाम मौसम विज्ञानी कह रहे हैं कि इस बार एल-नीनो का असर होगा और भीषण गर्मी पड़ेगी। लेकिन अब तक तो इसका असर नजर नहीं आ रहा है। वैसे भी सामान्य तौर पर जून के आखिर में मॉनसून दस्तक देने लगता है। तो क्या भीषण गर्मी का दौर महज कयास हैं।

End of Feed