अब सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से Nepal में नहीं मिलेगी एंट्री, साथ रखें ये दस्तावेज; अचानक क्यों बदले नियम?

India Nepal New Border Rule: नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ता दिख रहा है। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में दावा किया है कि भारत और नेपाल दोनों ने एक-दूसरे की जमीनों पर अतिक्रमण किया है, जिसे भारत लगातार खारिज करता रहा है। इसी कूटनीतिक गरमा-गरमी के बीच भारत-नेपाल सीमा (किशनगंज/ठाकुरगंज क्षेत्र) पर सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक कड़ा कर दिया गया है। नए नियमों के तहत अब केवल आधार कार्ड दिखाकर नेपाल में एंट्री नहीं मिलेगी। आइए समझते हैं कि आखिर दोनों देशों के बीच सीमा विवाद है क्या।

India Nepal New Border Rule: नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद भारत को उम्मीद थी कि दोनों देशों के बीच रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अब तक कई बार ऐसे बयान दिए हैं, जो भारत को बिल्कुल रास नहीं आए हैं।

india nepal border (2)

भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब 'आधार' कार्ड क्यों नहीं है काफी? जानिए एंट्री का नया नियम। AI IMAGE

हाल ही में नेपाली संसद के निचले सदन में उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत, दोनों ने एक-दूसरे की जमीनों पर अतिक्रमण किया है। हालांकि, बालेन शाह के इस बयान की उनके ही देश में काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच भारत-नेपाल सीमा (किशनगंज/ठाकुरगंज क्षेत्र) पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।

End of Feed