कितने बेशकीमती हैं पेरिस के लूवर संग्रहालय से चोरी हुए रत्न और गहने? आखिर नदी से कैसे बनाया अंदर आने का रास्ता?

यह एक ऐसी चोरी है जो किसी फिल्म के सीन जैसी है। चार चोर पेरिस के लूव्र म्यूजियम में घुसे और आठ बहुत कीमती ज्वेलरी लेकर भाग गए। लेकिन वे नेपोलियन III की पत्नी, महारानी यूजनी का बहुत कीमती ताज नहीं ले जा पाए, क्यों कि वह बाहर निकलते समय उनसे गिर गया।

Louvre Museum Robbery: यह चोरी किसी फिल्म के सीन जैसी थी। लेकिन बदकिस्मती से यह रील लाइफ नहीं, बल्कि रियल लाइफ की चोरी थी जहां चोरों ने रविवार (19 अक्टूबर) को दिन-दहाड़े पेरिस के लूव्र म्यूजियम में धावा बोला। उन्होंने फ्रांस के कुछ कीमती क्राउन ज्वेल्स को लूटने में सिर्फ सात मिनट लिए, लेकिन भागते समय एक रत्नों से जड़ा क्राउन गिरा दिया।

france (1)

फ्रांस में हुई बड़ी चोरी। Photo-AP

यह बड़ी चोरी हाल के महीनों में फ्रांस के म्यूजियम को निशाना बनाने वाली कई चोरियों में से एक थी। चोरी के बाद लूव्र को बंद करना पड़ा। यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला म्यूजियम है और मोना लिसा का घर है।

End of Feed