India Vs Pak Missiles: भारतीय एयर डिफेंस भेदने का पाक का मंसूबा, परमाणु मिसाइल अबाबील में कितन दम?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 23, 2023, 12:51 PM IST

पाकिस्तान का दावा है कि एक बार तैनात होने के बाद इस मिसाइल से भारत में कहीं भी प्रभावी ढंग से मार की जा सकती है। पाकिस्तान ने अबाबील का दूसरा परीक्षण 18 अक्टूबर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सखी सरवर रेंज से किया।

India Vs Pak Missiles: पिछले महीने पाकिस्तान ने एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अबादील का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। पाकिस्तान ने दावा किया कि इसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने के लिए डिजाइन किया गया है। अबाबील वेपन सिस्टम को एक ही उड़ान में कई हथियार पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। पाकिस्तान का दावा है कि एक बार तैनात होने के बाद इस मिसाइल से भारत में कहीं भी प्रभावी ढंग से मार की जा सकती है। पाकिस्तान ने अबाबील का दूसरा परीक्षण 18 अक्टूबर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सखी सरवर रेंज से किया। एक ब्लॉग पोस्ट में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) के एक शोधकर्ता एंटोनी लेवेस्क ने कहा कि अबाबील स्वतंत्र रूप से टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल्स (MIRV) को ले जाने में सक्षम है।

India Pak missiles

भारत-पाक मिसाइल

क्या है MIRV?

एमआईआरवी एक परिष्कृत मिसाइल तकनीक है जो एक एकल बैलिस्टिक मिसाइल को कई हथियार ले जाने की ताकत मिलती है। इनमें से प्रत्येक एक अलग टारगेट पर हमला करने में सक्षम है। यह तकनीक रणनीतिक परमाणु युद्ध में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक ही मिसाइल को एक साथ कई लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाने में सक्षम बनाती है। एमआईआरवी को शीत युद्ध के दौरान हथियारों की होड़ के बीच विकसित किया गया था, खास तौर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) और पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइलों (एसएलबीएम) की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए। एमआईआरवी की अवधारणा ये है कि इस तकनीक से परमाणु हथियार ले जाने वाले कई ICBM और SLBM को लॉन्च करना शामिल है।

End of Feed