Robert Oppenheimer: 62 की उम्र में दर्दनाक अंत, पहले हुआ कैंसर फिर कोमा में जाने से हुई मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 25, 2023, 04:03 PM IST

जूलियस रॉबर्ट ओपनहाइमर का जन्म 22 अप्रैल, 1904 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय और गौटिंगेन विश्वविद्यालय में अध्ययन किया, जहां उन्होंने 1927 में अपनी पीएचडी पूरी की।

Robert Oppenheimer: दुनिया को परमाणु बम के रूप में मौत का तोहफा देने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपनहाइमर के आखिरी दिन बेहद कष्ट में बीते थे। 60 साल की उम्र में ही उन्हें कैंसर ने घेर लिया था और इसी दौरान वह विवादों में भी घिरे। काई बर्ड और मार्टिन जे. शेरविन की किताब "अमेरिकन प्रोमेथियस: द ट्रायम्फ एंड ट्रेजेडी ऑफ जे. रॉबर्ट ओपनहाइमर" के अनुसार, चेन स्मोकर ओपनहाइमर को 1965 में गले के कैंसर का पता चला था। इसी किताब के आधार पर क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म ओपेनहाइमर बनाई है।

15 फरवरी, 1967 को कोमा में गए

अमेरिकन प्रोमेथियस के अनुसार, कैंसर के कारण 1966 में ओपनहाइमर की कीमोथेरेपी हुई। लेकिन 15 फरवरी, 1967 को वह कोमा में चले गए और तीन दिन बाद 18 फरवरी, 1967 को प्रिंसटन, न्यू जर्सी में उनके घर पर उनकी मौत हो गई। इस समय वह 62 वर्ष के थे। ओपनहाइमर की मृत्यु के 55 साल बाद 2022 में ऊर्जा विभाग ने ओपेनहाइमर की सुरक्षा मंजूरी को रद्द करने के 1954 के फैसले को रद्द कर दिया।

End of Feed