US में कितने लोग रखते हैं हथियार? आकड़ों से समझिए कितना खतरनाक है इस देश का गन कल्चर

US Gun Culture: अमेरिका के गन कल्चर ने इस देश में हजारों लोगों की जिंदगी छीन ली है और उन्हें मौत की नीद सुला दी। अमेरिका में हर दूसरे दिन कहीं भी फायरिंग कर दी जाती है। रास्ते चलते हुए किसी को भी गोली मार दी जाती है। अब डोनाल्ड ट्रंप पर हमला भी यहां के गन कल्चर का नतीजा है। आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं।

How Dangerous is US Gun Culture: अमेरिका में हर डोनाल्ड ट्रंप पर हमले को लेकर अमेरिका की सीक्रेट सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े हो रह हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि हमलावर कैसे इतना करीब पहुंच गया और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रंप पर हुए इस हमले की सबसे बड़ी वजह क्या है? वो है- अमेरिका का गन कल्चर... जी हां, इस देश में बंदूक रखने का चलन काफी पुराना है। गन कल्चर का ही नतीजा है कि अमेरिका में 50 साल में 15 लाख मौतें हो गईं।

How Dangerous is US Gun Culture

अमेरिका के गन कल्चर की ही देन है ट्रंप पर जानलेवा हमला।

कितना खतरनाक है अमेरिका का गन कल्चर?

अगर आपको अमेरिका के गन कल्चर को आसान शब्दों में समझना है, तो ये जान लीजिए कि अमेरिका में बंदूक रखना बिल्कुल वैसा ही है, जैसे भारत में गुटका, बीड़ी, सिगरेट और तम्बाकू रखना। दुनिया के सुपरपावर देश में आए दिन गोलीबारी होती रहती है, लेकिन वहां की सरकारें कभी कुछ नहीं कर पाती हैं। दिन पर दिन ये गन कल्चर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, मास शूटिंग की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। वहां की गन लॉबी इतनी मजबूत है कि सरकारें आती हैं और जाती है, लेकिन इसके खिलाफ कोई बड़ा एक्शन नहीं ले पाती हैं। अमेरिका में गन कंट्रोल कानून बनने के बाद भी फायरिंग की घटनाओं पर फुलस्टॉप नहीं लग पा रहा है। अब आपको बताते हैं कि अमेरिका का गन लॉ क्या है?

End of Feed