गोवा, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा सबका एकसाथ कांग्रेस ने ले लिया AAP से बदला? हारी तो हारी, केजरीवाल को भी हरा गई

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। आप सत्ता से बाहर जा चुकी है। कांग्रेस जीरो पर है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की हार की हो रही है। कांग्रेस हार कर भी केजरीवाल से बदला लेने में कामयाब रही है। कई सीटें ऐसी हैं, जिसमें कांग्रेस ने सीधे-सीधे आप को हरवा दिया है। जिसमें अरविंद केजरीवाल की भी सीट शामिल है।

दिल्ली चुनाव कांग्रेस हार गई, एक भी सीट दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस ने नहीं जीती है, लेकिन उसने हर उस हार का बदला ले लिया, जिसके बारे में दावा किया जाता रहा है कि कांग्रेस, आप के कारण हारी है। आम आदमी पार्टी के कारण कभी कांग्रेस को गोवा, गुजरात, हरियाणा और उत्तराखंड में हार का सामना करना पड़ा था। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस ने सीधे-सीधे कई सीटों पर आप को हरवाया है, जिसमें आप के कई दिग्गज शामिल हैं।

delhi congress.

दिल्ली में कांग्रेस ने लिया आप से बदला?

गोवा में आप के कारण हारी थी कांग्रेस?

गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत कर भी हार गई थी। कांग्रेस ने तब 28.4 प्रतिशत वोट के साथ 17 सीटों पर जीती थी। बीजेपी 32.5 प्रतिशत वोट के साथ 13 सीटों पर जीती थी। आप एक भी सीट नहीं जीती थी, लेकिन 6.3 प्रतिशत वोट वो काट गई थी। कांग्रेस 3 सीटों से बहुमत से चूक गई थी और बीजेपी ने खेला कर दिया था। कांग्रेस के नेता ये मानते रहे हैं कि अगर आप, गोवा चुनाव में नहीं उतरती या साथ रहती तो वो सीधे-सीधे सरकार बना सकती थी।

End of Feed