परमाणु बम की धमकी देने वाले देश के खेतों में न पानी है, न बिजली, किसान बेहाल...जानिए कैसे टूट रही पाकिस्तान की कमर

पाकिस्तान बार-बार न्यूक्लियर बटन की धमकी देता है, लेकिन इस देश के खेतों में न पानी है, न बिजली। किसान बेहाल हैं, और हुकूमत ट्विटर पर जंग जीत रही है। जानिए कैसे आतंकी देश की कमर टूटने लगी है।

Pakistan Water Crisis: परमाणु बम की धमकी देने वाले देश के खेतों में न पानी है, न बिजली, किसान बेहाल हो चुके हैं। भारत के खिलाफ आखिर हजारों साल तक जंग लड़ने की कसम खाने वाले आतंकी देश पाकिस्तान ने अभी से भारत के सख्त फैसले की तपिश झेलनी शुरू कर दी है। सिंधु जल संधि स्थगित करने का असर तो फिलहाल नहीं दिखेगा, लेकिन दूसरे बांधों से पानी की सप्लाई कम होने से उसकी हालत पतली होने लगी है। जानिए कैसे टूट रही पाकिस्तान की कमर और आगे क्या मुश्किलें उसके सामने आने वाली हैं।

Pakistan water crisis

पाकिस्तान में दिखने लगा जल संकट का असर

किसानों को धान की नर्सरी लगाने से भी रोका

पाकिस्तान में पानी की किल्लत ऐसी कि अब किसानों को धान की नर्सरी लगाने से भी रोका गया है। किसानों को 20 मई तक रोका गया है। उसका डर साफ है। पाक सरकार ने अपने ही किसानों से कह दिया है कि 20 मई तक धान की रोपाई न करें। वजह ये है कि सिंचाई के लिए पानी ही नहीं बचा। सिंध और पंजाब प्रांतों में पानी का स्तर इतना गिर चुका है कि सरकार को खेतों में बीज लगाने से पहले ही हाथ खड़े करने पड़े।

End of Feed