एक्सप्लेनर्स

पाकिस्तान का PM बनना, मतलब मुसीबत को दावत देना! एक को फांसी, दूसरे को मारी गोली; इमरान जेल में तो नवाज निर्वासित

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 10, 2023, 05:50 PM IST

Pakistan PM: पाकिस्तान में अब तक दो पीएम मारे जा चुके हैं, एक जेल में हैं और एक निर्वासित। केस की बात पूछिए ही मत। भारत से जब पाकिस्तान अलग होकर एक अलग देश बना तब से उसके यहां सियासी बवाल जारी है। जिसके कारण आज पााकिस्तान भूखमरी की कगार पर पहुंच चुका है।

Image

पाकिस्तान में पीएम की कुर्सी पर जो बैठा, मुसीबत में घिरा (फोटो- @PTIofficial)

Pakistan PM: पाकिस्तान में इस समय बवाल मचा हुआ है, कारण है पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी। इमरान की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान जल रहा है। ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान में पहली बार किसी पूर्व पीएम की गिरफ्तारी हुई हो, पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना मतलब मुसीबत को दावत देने जैसा है।

अलग देश बनने के बाद से ही सियासी बवाल है जारी

पाकिस्तान में अब तक दो पीएम मारे जा चुके हैं, एक जेल में हैं और एक निर्वासित। केस की बात पूछिए ही मत। भारत से जब पाकिस्तान अलग होकर एक अलग देश बना तब से वहां सियासी बवाल जारी है। जिसके कारण आज पााकिस्तान भूखमरी की कगार पर पहुंच चुका है।

जुल्फिकार अली भुट्टो

पाकिस्तान में एक काफी मजबूत सियासी परिवार है, जिसे भुट्टो परिवार के नाम से जानते हैं। अभी के समय में इसी खानदान के बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के विदेश मंत्री है। इस परिवार के सबसे बड़े सियासी कद के नेता को फांसी दे दी गई थी। नाम था- जुल्फिकार अली भुट्टो। जुल्फिकार अली भुट्टो पाकिस्तान के बड़े नेता थे, कई बड़े पदों पर रहे, विदेश मंत्री से लेकर अध्यक्ष तक, पाकिस्तान के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक के चौथे राष्ट्रपति भी रहे थे। पीएम बने तो कई बदलाव लाए। लेकिन जैसा कि सभी को पता है, पाकिस्तान के गठन के बाद से ही वहां पावर सेना के पास रही है, जो उसके खिलाफ गया उसका बुरा हुआ। जुल्फिकार अली भुट्टो के साथ भी ऐसा ही हुआ। 5 जुलाई 1977 को जनरल मुहम्मद जिया-उल-हक ने तख्तापटल किया और जुल्फिकार अली भुट्टो के साथ बुरा बर्ताव होना शुरू हो गया। इसके बाद 4 अप्रैल 1979 को भुट्टो को हत्या के एक मामले में फांसी पर चढ़ा दिया गया।

बेनजीर भुट्टो

बेनजीर भुट्टो, जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी थी। पिता के बाद उनकी राजनीतिक विरासत की उत्तराधिकारी बनीं। दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं। बेनजीर के साथ भी सियासी खेल चलते रहा, आरोप-प्रत्यारोप होते रहे। सरकार बर्खास्त हुई, भुट्टो निर्वासित हुई और फिर 2007 में बेनजीर वापस पाकिस्तान आई और सियासी जमीन तलाशने लगी। इसी साल रावलपिंडी में एक आत्मघाती हमलावर ने बेनजीर को गोली मारने के बाद खुद को उड़ा लिया, जिसमें भुट्टो की मौत हो गई।

नवाज शरीफ निर्वासित

पाकिस्तान के एक और पूर्व पीएम इस लिस्ट में शामिल हैं, नाम है- नवाज शरीफ। नवाज शरीफ तीन बार पीएम रह चुके हैं, हालांकि तीनों बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। कभी संसद भंग हुआ तो कभी तख्तापलट हुआ। 2013 में तीसरी बार पीएम बने, 2016 में पनामा पेपर में नाम आया और 2018 में दोषी करार दिए गए और 10 साल की सजा हो गई। 2019 में इलाज के लिए लंदन गए और तब से वहीं हैं।

लिस्ट में हैं और कई पीएम

इन नामों के अलावा ऐसे कई और पाकिस्तान के पीएम हैं, जिनपर मुकदमें चले और जेल गए। हुसैन शहीद सुहरावर्दी, यूसुफ रजा गिलानी, शाहिद खाकान अब्बासी ये वो नाम हैं, जिनके खिलाफ कई आरोप लगे। मुकदमें चले। हुसैन शहीद सुहरावर्दी को तो बिना किसी ट्रायल के ही सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया था। इमरान खान का हाल तो आप देख ही रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article