प्रलय की चेतावनी! हिंदू कुश हिमालय में पिछले 23 साल में सबसे कम हिमपात, समझिए कैसे दक्षिण एशिया में छा सकता है जल संकट

हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में अंटार्कटिका और आर्कटिक के बाद दुनिया का तीसरे सबसे बड़े बर्फ और हिमनद संग्रह है। यह एशिया की प्रमुख नदियों को जन्म देता है, जो करोड़ों लोगों के पीने के पानी, सिंचाई, ऊर्जा, और जीवनयापन का आधार हैं। इन नदियों से लगभग 2 अरब लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जल प्राप्त करते हैं।

ग्लोबल वार्मिंग का असर अब साफ तौर पर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। आज भारत समेत कई देशों में मौसम का अचानक से बदलना आम बात हो गई है। जो आमतौर पर पहले देखने को नहीं मिलता था। ज्यादा गर्मी, कम बारिश और ठंड में भी कमी, भारत में हाल के कुछ सालों में ऐसे बदलाव देखने को मिले हैं। अब एक और ऐसी खबर आई है, जिससे पूरा दक्षिण एशिया प्रभावित हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदू कुश हिमालय में बर्फबारी में भारी गिरावट आई है। हिंदू कुश हिमालय वो जगह है, जहां से एशिया की 10 बड़ी नदियां निकलती हैं, जिसमें हर साल पानीरहता है।

hindu kush himalayas.

हिंदू कुश हिमालय में लगातार कम हो रहा है बर्फ का भंडार (फोटो- Pixabay)

End of Feed