कभी हेमंत सोरेन ने झारखंड में बनवाई थी BJP की सरकार, खुद बने थे डिप्टी सीएम; भाई की मौत के बाद राजनीति में रखा था कदम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2024, 06:23 PM IST

Hemant Soren Political Journey: हेमंत सोरेन की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 2009 से ही हुई। तब वो राज्यसभा सांसद बने। यहीं से वो बीजेपी के संपर्क में आए और अगले साल 2010 में जब झारखंड में अर्जुन मुंडा की सरकार बनी तो ये बीजेपी के साथ हो लिए। खुद डिप्टी सीएम बन गए।

Hemant Soren Political Journey: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कभी अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत में भाजपा के ही साथ थे। हालांकि उनकी पार्टी झामुमो आम तौर पर कांग्रेस के साथ रही है, लेकिन 2009 में जब हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत हुई तो शिबू सोरेन ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में हेमंत सोरेन को पसंद किया। कहा जाता है कि शिबू सोरेन को उत्तराधिकारी के रूप में हेमंत पहली पसंद नहीं थे, लेकिन दुर्गा की मौत के बाद उन्होंने हेमंत के नाम पर मुहर लगा दी।

End of Feed