भारत में बाढ़ का कहर, तो यूरोप-अमेरिका में गर्मी से मचा हाहाकार...पूरी दुनिया में मौसम की मार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 24, 2023, 03:50 PM IST

एक तरह भारत में जहां भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने अपना विकराल रूप दिखाया है तो यूरोप और अमेरिका में इस बार गर्मी जमकर कहर बरपा रही है।

Heatwave in US and Europe: साल 2023 में ग्लोबल वार्मिंग अपना भरपूर प्रहार कर रही है। पूरी दुनिया में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। प्रकृति ने इंसानों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि विकास के नाम पर किए गए काम कितने भारी पड़ सकते हैं। एक तरह भारत में जहां भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने अपना विकराल रूप दिखाया है तो यूरोप और अमेरिका में इस बार गर्मी जमकर कहर बरपा रही है। इसने सैंकड़ों लोगों की जान ले ली है। वहीं भारत में बाढ़ा और भूस्खलन में कई लोगों की जान गई है।

बारिश से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक अस्त-व्यस्त

लगातार हो रही बारिश से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश से कहीं बाढ़ आई है, तो कहीं भूस्खलन में लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। देश के कई हिस्सों में बादल फटने की भी घटना हो रही है। खास तौर पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। इससे इन प्रदेशों में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। बारिश के दौरान उत्तराखंड के चमोली में हुआ हादसा कभी भुलाया नहीं जा सकेगा जहां करंट लगने से 16 लोगों की मौत हुई।

End of Feed