Emergency Anniversary: 50 साल पहले आज के ही दिन देश में लगा था आपातकाल, लोगों के अधिकारों पर इंदिरा ने किया था वज्रपात

Emergency Anniversary Today: प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून की आधी रात से देश में आपात काल लागू करने की घोषणा की। उनके इस फैसले का चौतरफा विरोध हुआ। विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया गया। कई नेता गिरफ्तारी की डर से भूमिगत हो गए। नागरिकों के मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू करने का फैसला किया
  • इंदिरा गांधी को डर था कि वह चुनाव हार जाएंगे, इसलिए उन्होंने आपातकाल लगाई
  • विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया, नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए

Emergency Anniversary Today: आज से ठीक 50 साल पहले देश में आपातकाल लागू हुआ था। लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे। विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। मीडिया पर पाबंदी लगाई गई। मौलिक अधिकारों का हनन करने वाला ये फैसला उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लिया था। सत्ता पर अपनी पकड़ कायम रखने के लिए उन्होंने यह तानाशाही फैसला किया। हालांकि, इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। देश भर में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा।

Gandhi Indira

25 जून 1975 को लगा देश में आपातकाल

21 महीने तक देश में लागू रहा आपातकाल

आपातकाल को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में देखा जाता है। देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने के लिए आपातकाल लागू रहा। कांग्रेस के राजनीतिक विरोधों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत पर पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि हम आपातकाल की 50वीं बरसी से एक दिन पहले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी इस दिन को कभी नहीं भूलेगी।

End of Feed