दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति, आप और बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश

Delhi Chunav: दिल्ली चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में कांग्रेस ने हाई-प्रोफाइल सीट पर बड़े चेहरे उतारे है। नई दिल्ली सीट विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है, जो शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व सांसद हैं। कांग्रेस ने महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा को कालकाजी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में कांग्रेस ने हाई-प्रोफाइल सीट पर बड़े चेहरे उतारे है। बड़े चेहरों की बदौलत चुनाव प्रचार तो रोचक हो गया है लेकिन जमीनी हकीकत इससे परे है, पिछले तीन चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस के लिए यह राह बेहद कठिन है। 2013 के बाद से नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा जैसी प्रमुख सीटों पर कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम हुआ है।

Delhi Assembly Election

आप और BJP के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही कांग्रेस

नई दिल्ली-कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा पाने की लड़ाई

नई दिल्ली सीट कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक रूप से बेहद अहम रही है। 2008 में शीला दीक्षित ने यहां से 39778 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। लेकिन 2013 में अरविंद केजरीवाल के राजनीति में प्रवेश के बाद कांग्रेस का दबदबा खत्म हो गया। शीला दीक्षित को 2013 में केजरीवाल के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, और कांग्रेस के वोट घटकर 18405 हो गये। 2020 के चुनावों में कांग्रेस को इस सीट पर महज 3220 वोट मिले, इस बार कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है, जो शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व सांसद हैं। संदीप आक्रामक प्रचार कर रहे हैं, लेकिन केजरीवाल की लोकप्रियता और आप के मजबूत संगठन और बीजेपी से प्रवेश वर्मा के सामने यह लड़ाई कठिन है।

End of Feed