Credit Card: क्रेडिट कार्ड का कर्ज है? फंस सकते हैं मुसीबत में, इन 5 गलतियों से बचें

Credit Card: बहुत अधिक बकाया क्रेडिट कार्ड बैलेंस पर अनेक प्रकार के चार्ज और ब्याज लगाया जाता है। इससे आपके फाईनेंसेज़ पर दबाव पड़ सकता है और आप क्रेडिट कार्ड डेट में फंस सकते हैं।

Credit Card: इसमें कोई संदेह नहीं है कि क्रेडिट कार्ड भुगतान करने के सबसे सुविधाजनक तरीकों में से एक है। इसको इस्तेमाल करना आसान है, तथा भुगतान करने के लिए इनसे बहुत अधिक फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है और यदि इनको रेस्पोंसिबल तरीके से मैनेज किया जाता है, तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर में सुधार भी हो सकता है। इसके लिए समय पर भुगतान करना तथा डेट से बचने के लिए लो क्रेडिट यूटिलाईजेशन को बनाए रखना पड़ता है। लेकिन, समस्या तब होती है जब आप अपने मासिक क्रेडिट कार्ड ड्यूज़ के संबंध में आंशिक या न्यूनतम भुगतान करते हैं। ऐसे मामले में, शेष बैलेंस को अगले बिलिंग चक्र में शामिल कर दिया जाता है। इस राशि पर ब्याज तथा अन्य लागू होने वाली फीस आदि को चार्ज किया जाता है, जो बढ़कर एक बड़ी रकम हो सकती है, और इस प्रकार आप क्रेडिट कार्ड डेट में फंस सकते हैं। यदि आप क्रेडिट कार्ड डेट में हैं, तो इसे जल्द से जल्द उतारने के लिए इसको मैनेज करना बहुत मायने रखता है। बहुत अधिक बकाया क्रेडिट कार्ड बैलेंस पर अनेक प्रकार के चार्ज और ब्याज लगाया जाता है। इससे आपके फाईनेंसेज़ पर दबाव पड़ सकता है और आप क्रेडिट कार्ड डेट में फंस सकते हैं।

credit card, credit card debt, credit card usage, credit card payment, credit card news

Credit Card Debt: क्रेडिट कार्ड को यहां बताए गई सावधानियां बरतें

भुगतान न करना

आपकी क्रेडिट हैल्थ के लिए क्रेडिट कार्ड भुगतान न करना, बहुत ही नुकसानदेह साबित हो सकता है। भुगतान न करके, आपको न केवल अनपेड राशि पर ब्याज देना होगा, बल्कि पेनल्टी भी देनी पड़ेगी और इस तरह से आपके मौजूदा ड्यूज बढ़ जाएंगे। इसके अलावा, उधारदाता अदा न की गई राशि की जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को देगा, जो इस जानकारी का प्रयोग आपके क्रेडिट स्कोर की गणना करने के लिए करेंगे। भुगतान करने से डिफाल्ट की स्थिति पैदा हो जाएगी, जिससे न केवल आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा बल्कि भविष्य में उचित रेट पर लोन लेने की आपकी संभावना पर भी असर पड़ेगा। इससे बचने के लिए क्रेडिट कार्ड ड्यूज़ के लिए नियमित और समय पर भुगतान करें।

End of Feed