पटेल किसके हैं? देश के पहले गृह मंत्री की विरासत पर छिड़ी जंग, कांग्रेस को क्यों याद आने लगे 'सरदार'

Sardar Patel : सरदार पटेल पर कांग्रेस के इस बयान को और ओबीसी पर राहुल गांधी के बयान की टाइमिंग को जोड़कर देखा जा रहा है और इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राहुल ने कहा क्या है, उसे भी जानना जरूरी है। राहुल गांधी ने मंगलवार को देश में कांग्रेस के कमजोर होने और चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजह बताई। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक से कांग्रेस ने ओबीसी को नजरंदाज किया ।

Sardar Patel : देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की विरासत पर कांग्रेस ने मजबूती से अपना दावा ठोका है। अहमदाबाद में अपने राष्ट्रीय अधिवेशन से एक दिन पहले पार्टी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस ने कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री ‘हमारे सरदार’ हैं और पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सांप्रदायिकता, धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजन की राजनीतिक के खिलाफ संघर्ष करने के लिए कमर कस चुकी है। यही नहीं, कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर भी तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के रिश्तों को लेकर झूठ फैलाया गया, जबकि दोनों के बीच ‘अनोखी जुगलबंदी’थी। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की अगुवाई में साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी तथा राष्ट्र का निर्माण किया।

Sardar Patel

देश के पहले गृह मंत्री थे सरदार पटेल।

ओबीसी पर राहुल गांधी ने दिया बयान

पटेल पर कांग्रेस के इस बयान को और ओबीसी पर राहुल गांधी के बयान की टाइमिंग को जोड़कर देखा जा रहा है और इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राहुल ने कहा क्या है, उसे भी जानना जरूरी है। राहुल गांधी ने मंगलवार को देश में कांग्रेस के कमजोर होने और चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजह बताई। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक से कांग्रेस ने ओबीसी को नजरंदाज किया और वह इससे दूर होती चली गई। इसका नतीजा यह हुआ कि पार्टी लगातार कमजोर हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस को यदि अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन अगर दोबारा हासिल करनी है तो उसे ओबीसी समुदाय को दोबारा अपने साथ जोड़ा होगा। खास बात यह है कि सरदार पटेल भी गुजरात के ओबीसी समुदाय से आते हैं।

End of Feed