राहुल गांधी को जमानत मिलेगी या जेल? क्या है CONG का सूरत में एक्शन प्लान, तीन CM और बहन प्रियंका होंगी साथ

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तवEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 3, 2023, 07:32 AM IST

Modi Surname Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मोदी सरनेम मामले में सजा सुनाए जाने के बाद सूरत की सेशन कोर्ट में अपील दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ भूपेश बघेल, अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रहेंगे। गुजरात कांग्रेस के सभी नेताओं को भी मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

Rahul Gandhi News: 2019 के आपराधिक अवमानना मामले में राहुल गांधी आज सूरत की सेशन कोर्ट में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने जा रहे हैं। हालांकि तमाम सवालों के बीच 10 दिन बाद राहुल की लीगल टीम जब कोर्ट में होगी तो पूरी तैयारी के साथ 2 साल की सजा पर रोक और जमानत लेने की पूरी कोशिश रहेगी। बड़ी खबर ये है कि राहुल गांधी कल जब कोर्ट में मौजूद होंगे तो उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनके साथ होंगी।

देर आए दुरुस्त आए के तर्ज पर सांसद से पूर्व सांसद हो चुके राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। राहुल गांधी को राहत कोर्ट से ही मिलनी है फिर भी जमानत मिलने या जेल जाने... इन दोनों ही स्थिति में कांग्रेस के छोटे से बड़े नेता सूरत में मौजूद होंगे।

End of Feed