दिल्ली में लगाई जीरो की डबल हैट्रिक... खुद तो डूबती है, साथियों को भी डुबोती है कांग्रेस; पीएम मोदी ने भी ले ली फिरकी

PM Modi Slams Congress: दिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुला। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। राजधानी की कुल 70 में से 67 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस देशहित की नहीं, अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है।

Congress Failed to Win a Single Seat in Delhi: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक सरकार चलाने के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से सिर्फ तीन सीटों पर ही अपनी जमानत बचा सकी और लगातार तीसरी बार चुनाव में उसका खाता तक नहीं खुला। यह बात जरूर है कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार अपनी वोट हिस्सेदारी में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है। उसने करीब 6.4 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उसे 4.26 प्रतिशत वोट मिले थे। इसी बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है।

Modi Slams Congress

पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा।

'चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की डबल हैट्रिक लगाई'

पीएम मोदी ने दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अपने संबोधन में कहा कि आज जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को कड़ा संदेश दिया है। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की डबल हैट्रिक लगाई है। देश की राजधानी में, देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में 6 बार से खाता नहीं खुल रहा है। ये लोग खुद को पराजय का गोल्ड मेडल देते हुए फिर रहे हैं।

End of Feed