यूपी की सियासत में 'योगी बनाम अखिलेश' घमासान, अयोध्या सीट के चैलेंज पर कैसे गरमाया राजनीतिक माहौल?

कैसे यूपी का सियासी तापमान जोर पकड़ रहा है, सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच कैसे छिड़ी सियासी जंग और क्या सीएम योगी की चुनौती को स्वीकार करेंगे सपा प्रमुख, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर ऐसे मोड़ पर आ खड़ी है, जहां हर बयान और हर चुनौती के दूरगामी राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सूबे का सियासी तापमान लगातार परवान चढ़ रहा है। इसी कड़ी में, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह से गरमा दिया है। अब यह मुकाबला सिर्फ वैचारिक मतभेदों तक सीमित न रहकर सीधे तौर पर दो दिग्गजों के बीच राजनीतिक वर्चस्व और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की खुली जंग में तब्दील हो चुका है। कैसे यूपी का सियासी तापमान जोर पकड़ रहा है, सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच कैसे छिड़ी सियासी जंग और क्या सीएम योगी की चुनौती को स्वीकार करेंगे सपा प्रमुख, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।

yogi vs yadav

यूपी की सियासी जंग से गर्माया माहौल

पूरा विवाद क्या है? अखिलेश यादव का दांव

हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या का दौरा किया था और एक भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधे चुनौती दी थी। अखिलेश यादव ने दावा किया था कि अयोध्या विधानसभा सीट पर जब से समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम के संकेत दिए हैं, तब से भाजपा अंदरूनी सर्वे में लगातार पिछड़ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि अगर सीएम योगी अपनी जीत को लेकर इतने ही आश्वस्त हैं, तो वे अयोध्या से चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा लें।

End of Feed