आंध्र प्रदेश पर अब भाई बनाम बहन की लड़ाई! जिसने जगन मोहन रेड्डी को दिलाई थी सत्ता, उस YS शर्मिला को कांग्रेस बना सकती है अध्यक्ष

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2024, 06:35 PM IST

Andhra Pradesh Congress: खबर है कि कांग्रेस के वर्तमान आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष गिदुगु रुद्र राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं वाईएस शर्मिला को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है।

Andhra Pradesh Congress: तेलंगाना जीत के बाद कांग्रेस की नजर अपने पुराने गढ़ आंध्र प्रदेश पर है। यहां कभी कांग्रेस के ही सिपाही रहे जगन मोहन रेड्डी सत्ता में हैं, अब जगन मोहन रेड्डी की काट के लिए कांग्रेस, जगन की बहन और अपने पुराने सीएम वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी वाई.एस शर्मिला को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

ys sharmila congress

आंध्र प्रदेश में वाई एस शर्मिला को कांग्रेस बना सकती है अध्यक्ष

End of Feed