बिहार की राजनीति में ‘परिवार राज’! RJD निकली नंबर-1, 71 में से 30 विधायक वंशवादी; क्या है JDU-BJP का हाल?

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, और सभी दल मैदान में अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। इस बीच एक बार फिर परिवारवाद का मुद्दा सुर्खियों में है। कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो राजनीति में अपने पारिवारिक विरासत के सहारे उतरे हैं। आइए जानते हैं, बिहार विधानसभा के कितने मौजूदा विधायक वंशवादी पृष्ठभूमि से आते हैं।

Bihar Election 2025: भारतीय राजनीति में परिवारवाद कोई नई बात नहीं है। देशभर में कई पार्टियां ऐसी है, जिसके सर्वेसर्वा तो एक ही परिवार के सदस्य हैं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, ज्यादातर क्षेत्रीय दलों के भीतर 'परिवारवाद' का दबदबा रहा है। तमिलनाडु में तो पिता एम के स्टालिन मुख्यमंत्री हैं तो उदयनिधि स्टालिन उपमुख्यमंत्री।

bihar election

बिहार में वंशवादी पृष्ठभूमि वाले निवर्तमान 96 विधायक हैं: ADR।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

इस समय देशभर में बिहार चुनाव की चर्चा हो रही है। सीट बंटवारे के तहत एनडीए और महागठबंधन के खेमे की पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। चाहे एनडीए हो या महागठबंधन, दोनों दलों में वंशवाद की झलक दिख रही है।

End of Feed