Fact Check: अब राम मंदिर निर्माण स्थल को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश, यूं निकली दावे की हवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 02:43 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: कुछ नेताओं ने नया मुद्दा बनाकर कहा है कि मंदिर निर्माण उस जगह नहीं हो रहा जहां बाबरी मस्जिद खड़ी थी। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आने के साथ ही निर्माण स्थल को लेकर सियासत तेज होने लगी है। इससे जुड़ी एक गूगल मैप तस्वीर दिखाकर अयोध्या राम मंदिर जन्मभूमि को विवादित बताए जाने की कोशिश हो रही है। टाइम्स नाऊ ने अयोध्या के मैप के जरिए इसे समझाने की कोशिश की है कि किस तरह प्राण प्रतिष्ठा को हवा दी जा रही है। आइए इसे समझते हैं।

Ram mandir

अयोध्या राम मंदिर स्थल पर विवाद पैदा करने की कोशिश

कुछ नेता दे रहे हवा

कुछ नेताओं ने इसे ही मुद्दा बनाकर कहा है कि मंदिर निर्माण उस जगह नहीं हो रहा जहां बाबरी मस्जिद खड़ी थी। इनका कहना है कि बाबरी मस्जिद गिराने के बाद भी मंदिर निर्माण इससे चार किमी दूर हो रहा है। इनका कहना है कि राम मंदिर वहां नहीं बनाया गया, जहां वादा किया गया था। मैप वाली इस तस्वीर में दावा किया गया है कि दोनों जगहों के बीच 4 किमी. का फासला है।

End of Feed