एक्सप्लेनर्स

Fact Check: अब राम मंदिर निर्माण स्थल को लेकर विवाद पैदा करने की कोशिश, यूं निकली दावे की हवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 02:43 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: कुछ नेताओं ने नया मुद्दा बनाकर कहा है कि मंदिर निर्माण उस जगह नहीं हो रहा जहां बाबरी मस्जिद खड़ी थी। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

Image

अयोध्या राम मंदिर स्थल पर विवाद पैदा करने की कोशिश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आने के साथ ही निर्माण स्थल को लेकर सियासत तेज होने लगी है। इससे जुड़ी एक गूगल मैप तस्वीर दिखाकर अयोध्या राम मंदिर जन्मभूमि को विवादित बताए जाने की कोशिश हो रही है। टाइम्स नाऊ ने अयोध्या के मैप के जरिए इसे समझाने की कोशिश की है कि किस तरह प्राण प्रतिष्ठा को हवा दी जा रही है। आइए इसे समझते हैं।

कुछ नेता दे रहे हवा

कुछ नेताओं ने इसे ही मुद्दा बनाकर कहा है कि मंदिर निर्माण उस जगह नहीं हो रहा जहां बाबरी मस्जिद खड़ी थी। इनका कहना है कि बाबरी मस्जिद गिराने के बाद भी मंदिर निर्माण इससे चार किमी दूर हो रहा है। इनका कहना है कि राम मंदिर वहां नहीं बनाया गया, जहां वादा किया गया था। मैप वाली इस तस्वीर में दावा किया गया है कि दोनों जगहों के बीच 4 किमी. का फासला है।

असली मैप से खुलासा

लेकिन गूगल का असली मैप बताता है कि ऐसा कुछ नहीं है। इसमें पूरा कॉरिडोर और रामजन्म भूमि नजर आती है जहां मंदिर निर्माण हुआ है। लेकिन असर में विवाद पैदा करने वाले लोग मैप दिखाकर सीताराम मंदिर को मौजूदा राम मंदिर निर्माण स्थल बताकर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। टाइम्स नाउ के उपर दिखाए गए वीडियो में आप इसे बखूबी समझ सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article