Yamuna Express Way: सुपरफास्ट स्पीड से आफत में पड़ जाती है जान, जानिए नियम और रखें ये सावधानियां

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 10, 2023, 01:14 PM IST

यमुना एक्सप्रेस-वे को सड़क परिवहन के इतिहास में एक बड़ी सफलता माना जाता है। आपको पता रहे हैं इसकी खासियतें और यात्रा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में।

Yamuna Express Way: यमुना एक्सप्रेस वे अपनी शानदार सड़कों और सुविधाओं के लिए चर्चा में तो रहती ही है, साथ ही तेज गति से होने वाली मौतों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। तेज गति के कारण यहां हादसे आम घटना बन गई है। हाल ही में हुई एक दुर्घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। देहरादून के मशहूर यू-ट्यूबर 25 साल के अगस्त्य चौहान की 3 मई 2023 को इसी एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत हो गई।

Express way

यमुना एक्सप्रेस वे पर जानिए नियम और रखें सावधानियां

अगस्त्य की मौत ने सभी को चौंका दिया। अगस्त्य यमुना एक्सप्रेस वे पर सबसे तेज गति से बाइक चलाने का रिकॉर्ड बनाना चाहते थे। 300 की स्पीड में विदेशी बाइक दौड़ाने की कोशिश में वह हादसे का शिकार बन बैठे और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अलीगढ़ के पास टप्पल में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और अगस्त्य मौत के मुंह में समा गए।

End of Feed