कांग्रेस पर हमलावर 'INDI' गठबंधन के 3 किरदार, नीतीश-अखिलेश, केजरीवाल ने चौड़ी की अलायंस की दरार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2023, 12:34 PM IST

INDI Alliance News: पहले तो अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की इनसाइड स्टोरी रख दी थी और ये बताया था कि कैसे कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को बेवकूफ बनाया उन्हें रात भर जगाए रखा और फिर गठबंधन नहीं किया। अब अखिलेश यादव जनता को ये बता रहे हैं कि कांग्रेस तो चालू पार्टी है।

'INDI' गठबंधन के सियासी दलों के बीच बिखराव होने की जो अटकलें लग रही थीं, वे सही साबित होती दिख रही हैं। गठबंधन के तीन महत्वपूर्ण दलों के मुखिया जिस तरह से कांग्रेस की आलोचना एवं हमले कर रहे हैं, उससे जाहिर है कि इस गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। पहले नीतीश कुमार फिर अरविंद केजरीवाल और अब अखिलेश यादव कांग्रेस के नेतृत्व एवं उसकी राजनीति पर सवाल उठाए हैं।

अखिलेश ने सामने रख दी इनसाइड स्टोरी

पहले तो अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की इनसाइड स्टोरी रख दी थी और ये बताया था कि कैसे कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को बेवकूफ बनाया उन्हें रात भर जगाए रखा और फिर गठबंधन नहीं किया। अब अखिलेश यादव एमपी में चुनाव प्रचार कर जनता को ये बता रहे हैं कि कांग्रेस तो चालू पार्टी है उस पर भरोसा मत करना।

End of Feed