गृहयुद्ध की राह पर अमेरिकी लोकतंत्र

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले के बाद देश में हंगामा मचा हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप पर यह हमला कई सवालों को जन्म दे रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रंप पर हुआ है जानलेवा हमला
  • ट्रंप हैं राष्ट्रपति पद उम्मीदवार
  • हमलावर भी मौके पर मारा गया

सियासत बेहद तिलिस्मी चीज है, अय्यारों और नुज़ूमियों से भरी इस दुनिया में क्या कब हो जाए, इसका अंदाज़ा कोई नहीं लगा सकता। इस बात की तस्दीक तब हुई जब अमेरिकी सूबे पेंसिल्वेनिया के बटलर फार्म शो में अमेरिकी सदर रह चुके डोनाल्ड ट्रम्प पर गोली चलायी गयी। इस वारदात के दौरान वो बाल बाल बचे, जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विसेज के जवानों ने मौके पर ही हत्यारे शख्स थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को ढ़ेर कर दिया। साथ ही हमलावर की गोली से मौका-ए-वारदात पर रिपब्लिकन पार्टी का एक मेम्बर भी मारा गया। दुनिया भर की अमन पसंद ताकतों ने इस मामले की खुली मजम्मत की।

trump

ट्रंप को इसी जगह पर मारी गई थी गोली

End of Feed