Aero India Air Show 2023: पहली बार US Fighter Jet F-35 भी हुआ है शामिल, देखिए Exclusive Report

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 08:34 PM IST

Aero India Air Show 2023: बेंगलुरु के येलहंका में भारत अपनी नई सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। येलहंका से भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमानों की क्षमता एवं करतब और स्वदेशी हथियारों के प्रदर्शन की जो तस्वीरें एवं वीडियो सामने आए हैं वे दुश्मन देशों की दिलों में दहशत पैदा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया।

Aero India Air Show 2023: अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) के खतरनाक लड़ाकू विमान F-35 (Fighter Jet F-35) पहली बार एयरो इंडिया शो में शामिल हुआ है। देखिए Times Now Navbharat की Exclusive Report ...

क्या है खूबियां

अमेरिका के इस खतरनाक विमान में इतनी खूबियां है कि किसी भी दुश्मन को डराने के लिए इसका नाम ही काफी है। इसमें स्टेल्थ सिस्टम है जो इसे रडार की पकड़ में आने से बचाता है। इसकी गति सुपरसोनिक है। इस एयर शो में बहुउद्देशीय ‘एफ-35ए लाइटनिंग टू’ और ‘एफ-35ए ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर’ ने भाग लिया है।

End of Feed