Aero India Air Show 2023: अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) के खतरनाक लड़ाकू विमान F-35 (Fighter Jet F-35) पहली बार एयरो इंडिया शो में शामिल हुआ है। देखिए Times Now Navbharat की Exclusive Report ...
क्या है खूबियां
अमेरिका के इस खतरनाक विमान में इतनी खूबियां है कि किसी भी दुश्मन को डराने के लिए इसका नाम ही काफी है। इसमें स्टेल्थ सिस्टम है जो इसे रडार की पकड़ में आने से बचाता है। इसकी गति सुपरसोनिक है। इस एयर शो में बहुउद्देशीय ‘एफ-35ए लाइटनिंग टू’ और ‘एफ-35ए ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर’ ने भाग लिया है।
और लड़ाकू विमान
एफ-35 के अलावा ‘एफ-16 फाइटिंग फाल्कन’ ने भी हवाई प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। एफ/ए-18ई और एफ/ए-18एफ सुपर हॉर्नेट बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान को भी प्रदर्शनी के लिये रखा गया है।
