उधर संजय सिंह पहुंचे एसीबी के दफ्तर, इधर केजरीवाल के घर से वापस गई ACB; चुनावी नतीजे से ठीक पहले दिल्ली में 'राजनीतिक ड्रामा'

BJP vs AAP in Delhi: क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की छुट्टी हो जाएगी या आप की झाड़ू के सामन भाजपा के सपने साफ हो जाएंगे। जवाब के लिए कुछ घंटों का इंतजार करना होगा। मगर इसी बीच दिल्ली में नया सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। एक तरफ केजरीवाल के घर एसीबी पहुंची, वहीं दूसरी ओर संजय सिंह खुद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दफ्तर पहुंच गए।

Delhi Politics: क्या दिल्ली में नया सियासी दंगल शुरू हो चुका है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि चुनावी नतीजों से ठीक एक दिन पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ब्लेम गेम शुरू हो गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रत्याशियों के खरीदने के दावे के बाद अब मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एंट्री हो गई। 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को एसीबी की टीम पहुंची है। इधर एसीबी ने केजरीवाल के घर दस्तक दी, उधर संजय सिंह इस मामले की शिकायत लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दफ्तर पहुंच गए।

ACB reached Kejriwal's house

दिल्ली की सियासत में शुरू हुआ नया दंगल।

केजरीवाल के घर से वापस लौटी एसीबी की टीम

हालांकि ताजा अपडेट के अनुसार एसीबी के अधिकारी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास से वापस चले गए हैं, अधिकारियों ने मीडिया के सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया।

End of Feed