वर्ल्ड सिनेमा

Tobey Maguire की EX-वाइफ Jenniger Meyer ने इस अरबपति से की सगाई, फैंस बोले- 'लॉटरी लग गई..'

Jennifer Meyer's Engangement: टोबी मैगुइरे की एक्स वाइफ जेनिफर आज फिर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। उन्होंने अरबपति जेफ्री ओगुनलेसी से सगाई कर ली है। जिसकी खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। यहां इसी खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Jennifer Meyer's Engangement

Jennifer Meyer's Engangement: हॉलीवुड एक्टर टोबी मैगुइरे की एक्स वाइफ जेनिफर मेयर को अब दोबारा प्यार हो गया है। अब एक बार फिर जेनिफर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने अरबपति जेफ्री ओगुनलेसी से सगाई कर ली है। मेयर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने लेफ्ट हैंड में डायमंड रिंग पहनी है। जो उनकी सगाई की अंगूठी है। फैंस भी जेनिफर के लिए काफी खुश हैं और उनकी जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में बताया कि उन्होंने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया है। यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने फिल्म Emergency के पोस्टपोन होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरी फिल्म पर इमरजेंसी लग गई..'

प्राइवेट डिनर में मिला सरप्राइज

दोनों यकीनन एक प्राइवेट डिनर करते नजर आए हैं। अपनी जिंदगी के इस सबसे जरूरी पलों को जेनिफर ने सभी के साथ शेयर किया है। लोग भी उनके लिए काफी खुश हैं। एक्स हसबैंड टोबी के साथ अपने रिश्ते की वजह से जेनिफर बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई थीं। पर अब इस खुशखबरी को सुनकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और दोनों के इस रिश्ते के लिए काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अरबपति हैं जेफ्री ओगुनलेसी

मेयर की सगाई नाइजीरियाई अरबपति अदेबायो ओगुनलेसी के बेटे और इनवेस्टमेंट बैंक के साथ हुई है। उन्होंने ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स के साथ दुनियाभर में नाम कमाया है। इसी के साथ ही वह लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के भी मालिक है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2024 तक उनकी कुल संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर है। अब फैंस दोनों की शादी को लेकर इंतजार कर रहे हैं। पर अभी कपल से इसको लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article