The Legend of Maula Jatt Release in India: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने अब एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। जिससे पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को एक बड़ा झटका लग गया है। राज ठाकरे ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में फवाद खान और माहिरा खान स्टारर पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को रिलीज नहीं होने देगी। उन्होंने थिएटर मालिकों को फिल्म दिखाने की हिम्मत करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। इसी के साथ ही राज ठाकरे की पार्टी ने इस फिल्म के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। राज ठाकरे भारत में इस पाकिस्तानी फिल्म की रिलीज का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। राज ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Raju Srivastav की दूसरी पुण्यतिथि पर पत्नी का छलका दर्द, रोते हुए कहा- दो साल होने के बाद भी मेरी जिंदगी गड़बड़ चल..
राज ठाकरे ने फिल्म के खिलाफ बुलंद की आवाज
रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ठाकरे ने कहा कि आर्ट की कोई सीमा नहीं है, यह कहावत एक दम सच है पर पाकिस्तानी एक्टर्स वाली फिल्में इस कहावत का हिस्सा नहीं है। उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को भारत में रिलीज करने की अनुमति क्यों दी जाती है? MNS इसे किसी भी हालत में महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देगी।' सोशल मीडिया पर अब राज ठाकरे का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर लोगों के भी मिक्स रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
इसी के साथ ही उन्होंने लिखा, 'हर किसी को याद होगा कि पहले जब ऐसी घटनाएं हुई थीं तो MNS ने क्या किया था। इसलिए, अब थिएटर मालिकों से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि वे फिल्मों की स्क्रीनिंग न होने दें।'
