The Hudsucker Proxy फेम एक्टर Bill Cobbs ने गवाईं जान, हॉलीवुड स्टार की मौत से सदमे में पूरी इंडस्ट्री

Bill Cobbs Passes Away: हॉलीवुड जगत से आज बेहद दुखद घटना सामने आ रही है। द हडसकर प्रॉक्सी फेम एक्टर बिल कॉब्स ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की मौत की खबर ने न सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि भारत में भी उनकेचाहने वालों को सदमा दे दिया है। यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Bill Cobbs Passes Away At 90: हॉलीवुड एक्टर एक्टर बिल कॉब्स (Bill Cobbs Death) का निधन हो गया है। वह एक दिग्गज एक्टर होने के साथ ही कई उभरते कलाकारों के लिए एक्टिंग के स्कूल की तरह थे। इस उम्र में भी अपनी स्क्रीन प्रेसंस से दर्शकों को हैरान करने में नहीं चूकते थे। अब एक्टर ने 90 साल की उम्र में एक दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। कई स्टार्स अब बिल कॉब्स के निधन के बाद अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Bill Cobbs Passes Away At 90

Bill Cobbs Passes Away At 90

एक्टर के करीबी दोस्त चक आई. जोन्स ने कहा कि कॉब्स का मंगलवार को कैलिफोर्निया के इनलैंड एम्पायर स्थित उनके घर में निधन हो गया है। एक्टर की मौत के वक्त वहां उनका परिवार और दोस्त मौजूद थे। जोन्स ने कहा कि बढ़ती उम्र की वजह से ही उनकी जान गई है। वह पिछले कुछ समय से अपनी हेल्थ को लेकर काफी परेशान रहते थे।

End of Feed