वर्ल्ड सिनेमा

The Bluff की शूटिंग के दौरान Priyanka Chopra के पैर में लगी चोट, ‘देसी गर्ल’ के वीडियो देख दुखी हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 27, 2024, 03:52 PM IST

Priyanka Chopra injured while shooting for The Bluff: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पैर में लगी चोट को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

Image

Priyanka Chopra News

Priyanka Chopra injured while shooting for The Bluff: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस संग लाइफ के अपडेट्स को शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से सेट प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो चोटिल नजर आ रही थीं। प्रियंका के फेस पर चोट दिखाई दी थीं। अब इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पैर पर चोट नजर आ रही है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पैर पर लगी चोट को दिखाते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को ये चोट फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) की शूटिंग के दौरान लगी है। प्रियंका चोपड़ा के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा का वायरल वीडियो।

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का वीडियो

दुखी हुई प्रियंका चोपड़ा का फैंस

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। किसी ने एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ की, तो वहीं कुछ फैंस एक्ट्रेस की मेहनत की तारीफ करते हुए नजर आए। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने पहले फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) के सेट से वीडियो शेयर की थी। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के फेस पर चोट लगी हुई नजर आई थीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article