Deadpool & Wolverine फिल्म में लेडी डेडपूल बनने वाली हैं Taylor Swift? सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में क्या है सच्चाई?

Taylor Swift in Deadpool & Wolverine: डेडपूल और वूल्वरिन (Deadpool & Wolverine) ने मल्टीवर्स में लेडी डेडपूल की एंट्री की खबरों ने बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इसको लेकर अब अपडेट सामने आ रहा है कि फिल्म में लेडी डेडपूल का रोल कौन निभाने वाला है?

Taylor Swift in Deadpool & Wolverine: डेडपूल और वूल्वरिन (Deadpool & Wolverine) ने मल्टीवर्स में कई डेडपूल वेरिएंट दिखाने का वादा किया है, लेकिन एक विरेएंट पर सोशल मीडिया पर अचानक काफी बातें होने लगी हैं। नहीं, यह डॉगपूल या हेडपूल नहीं है, यह लेडी डेडपूल उर्फ वांडा विल्सन है। जून 2024 में रिलीज़ हुए एक ट्रेलर के बाद इस कैरेक्टर को लेकर कई खबरें भी सामने आने लगी हैं। क्लिप में डेडपूल के जैसे सूट में एक लड़की नजर आ रही है। रयान रेनॉल्ड्स अपने वॉयसओवर में कहते हैं, 'मैं वह सब कुछ खोने वाला हूं जिसकी मैंने कभी परवाह की है।' सोशल मीडिया पर लेडी डेडपूल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी हैं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed