टेरर अटैक के खतरे के चलते शो कैंसिल होने पर बोलीं Taylor Swift, बताया इस तरह से स्टेज पर की दमदार वापसी

Taylor Swift on Veinna Show Being Cancelled: ग्लोबल स्टार टेलर स्विफ्ट को पॉप्यूलैरिटी का कोई ठिकाना नहीं है। उनके गानों को वर्ल्डवाइड प्यार मिलता है। इसी के साथ ही उनके कॉन्सर्ट भी काफी पसंद किए जाते हैं। अब उन्होंने अपने वियाना कॉन्सर्ट के कैंसिल होने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Taylor Swift on Veinna Show Being Cancelled: टेलर स्विफ्ट (Tayler Swift) ने शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 को लंदन एराज़ टूर में अपने मुश्किल दिनों के दौरान हिम्मत न हारने और डटकर सामना करने के बारे में बताया है। वियना में एक नाकाम आतंकी साजिश के बाद उनके कॉन्सर्ट की डेट्स को कैंसिल कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने हाल ही में लंदन में एक कॉन्सर्ट किया है, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस के लिए स्टैंड्स में फैस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

End of Feed