टीआईएफएफ में परचम लहराएगी 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स', जानें कब होगी स्क्रीनिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 4, 2024, 03:28 PM IST

Tara & Akash: Love Beyond Realms Screening At TIFF: 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' फिल्म जल्द ही टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में दिखाई जाने वाली है। इस खास रिपोर्ट में हम आपके लिए फिल्म से जुड़े हर पहलू पर जानकारी देने वाले हैं।

इंडियन फिल्म 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2024 के लिए चुना गया है। 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुने जाने के बाद से फिल्म के किरदारों और मूवी के सीन्स को लेकर जमकर बाते हो रही हैं। इस फिल्म के किरदारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया, तो वहीं फिल्म के सीन्स से लोग अपनी आंखें नहीं हटा पा रहे हैं। तो चलिए आपको एक-एक कर के 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' के हर पहलू के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को श्रीनिवास अबरोल ने डायरेक्ट किया है। जितेश और आलंकृता के प्रोडक्शन हाउस व्हिस्पर्स फ्रॉम एटर्निटी फिल्म्स और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NFDC) द्वारा, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के बैनर तले बनाया गया है।

Tara & Akash Love Beyond Realms Screening At TIFF

'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' की स्टारकास्ट

फिल्म 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' की स्टारकास्ट काफी शानदार है। इस फिल्म में जितेश ठाकुर और आलंकृता बोरा लीड रोल में हैं। जितेश ठाकुर राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मिस इंडिया संगठन के तहत पेजेंटरी के तौर पर किया था। इतना ही नहीं जितेश ने इंडिया सूपरनेशनल 2016 का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था, साथ ही साथ वो सूपरनेशनल 2016 में इंडिया को रिप्रेजेंट भी कर चुके हैं। वहां वो रनर-अप रहे थे। तो वहीं बात करें आलंकृता बोरा की तो वह वह असम की रहने वाली हैं। आलंकृता बोरा ने मिस दिवा 2016 के फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था। इस फिल्म में अमोल पालेकर, दीप्ति नवाल और बृजेन्द्र काला जैसे स्टार्स भी नजर आए। अमोल पालेकर इंडियन सिनेमा का काफी बड़ा नाम है। अमोल पालेकर ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। अमोल पालेकर की फिल्म 'छोटी सी बात' आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। दीप्ति नवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दीप्ति नवाल ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'चश्मे बद्दूर' जैसी शानदार फिल्म में काम किया है। तो वहीं बृजेन्द्र काला 'पान सिंह तोमर', 'जॉली एलएलबी' और 'मसान' जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

End of Feed