वर्ल्ड सिनेमा

Ines de Ramon संग अपने रिश्ते को छिपा रहे हैं Brad Pitt? पिछले 2 सालों से सामने आ रही हैं रिलेशनशिप की अफवाहें

Brad Pitt and Ines De Ramon Relationship Rumors:ब्रैड पिट और इनेस डी रेमन के रिलेशनशिप की अफवाहें नवंबर 2022 से ही सामने आ रही हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार फैंस के बीच बातें हो रही हैं। पर अभी तक ब्रैड पिट ने इसपर चुप्पी साधी हुई है। यहां अब दोनों के रिश्ते को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Image

Brad Pitt and Ines de Ramon's Relationship

Brad Pitt and Ines De Ramon Relationship Rumors: हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट (Brad Pitt) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते बीते काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले एंजलीना जॉली संग उनका तलाक सुर्खियों में था तो अब इनेस डी रेमन (Ines De Ramon) संग उनके रिलेशनशिप की अफवाहों आग पकड़ रही हैं। एंजलीना जॉनी संग ब्रैड पिट के रिश्ते लगातार बद से बद्तर होते जा रहे हैं। यहां तक कि उनके बच्चें भी अब ब्रैड से मुंह मोड़ने लगे हैं। हाल ही में ब्रैड पिट और इनेस डी रेमन वेनिस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद अचानक ही दोनों के रिश्ते को लेकर बातें शुरू हो गई थीं। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्रैड पिट अपने इस रिश्ते को पब्लिक करने के मूड में नहीं हैं और कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक मिस्ट्री ही बनाकर रखें। यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी Deepika Padukone? बेबीबंप फोटोशूट देखते ही लोगों ने किया दावा, पर कैसे?

क्यों अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं ब्रैड पिट?

पिट और डी रेमन पहली बार नवंबर 2022 में सिंडी क्रॉफर्ड और रैंडी गेरबर के साथ एक बोनो कॉन्सर्ट में नजर आए थे। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आने लगी थीं। ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि तब दोनों ने एक दूसरे को डेट कर शुरू ही किया था।

जिसके बाद इस साल की शुरुआत में, डी रेमन के एक सोर्स ने पीपल को बताया कि यह रिश्ता अभी काफी नया है और डी रेमन इसे और समय देने के बारे में सोच रही हैं। वहीं ब्रैड पिट की तरफ से तो अभी तक इसपर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। जिसके बाद अब दावा किया जा रहा है कि सीरियल रिलेशनशिप में होने के बाद भी ब्रैड पिट नहीं चाहते कि इस रिश्तों को लेकर वह खुलकर बात करें।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article