Akon Divorce Case: इंटरनेशनल पॉप स्टार एकॉन (Akon) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। एकॉन की प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एकॉन की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। एकॉन ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। एकॉन की पत्नी टोमेका थियाम (Tomeka Thiam) ने 29 साल की शादी को अब खत्म करने का फैसला कर लिया है। टोमेका थियाम ने तलाक फाइल कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हो गए। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
एकॉन की पत्नी ने फाइल किया तलाक
सिंगर एकॉन एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह एकॉन के तलाक की खबरें हैं। पिपल डॉट कॉम (People.com) की रिपोर्ट के मुताबिक एकॉन और टोमेका थियाम ने 29वीं शादी की सालगिरह से ठीक पहले हुआ। टोमेका ने कोर्ट में 'अनरेकन्साइलेबल डिफरेंसेज' का हवाला देते हुए केस दाखिल किया। दोनों की शादी 1996 में हुई थी और उनके 17 साल की बेटी जर्नी (Journey) है। टोमेका ने जॉइंट लीगल कस्टडी मांगी है लेकिन फिजिकल कस्टडी खुद की चाहती हैं जबकि एकॉन को विजिटेशन राइट्स दें। उन्होंने स्पाउसल सपोर्ट की डिमांड की लेकिन एकॉन को कोई सपोर्ट न देने की बात कही। आपको बता दें कि कोर्ट में अभी कोई फैसला नहीं आया लेकिन ये केस अकोन की इमेज को हिट कर सकता है।
बॉलीवुड में कमाया नाम
52 साल के मशहूर सिंगर एकॉन अपने गानों की वजह से दुनियाभर में छाए हुए हैं। बॉलीवुड में उन्होंने 2011 में शाहरुख खान की फिल्म रा.वन के लिए ‘छम्मक छल्लो’ और ‘क्रिमिनल’ जैसे सुपरहिट गाने गाए जिससे इंडियन फैंस में उनकी धूम मच गई। एकॉन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वो खुलकर पॉलीगैमी का समर्थन करते हैं। 2022 में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके नौ बच्चे और कई पत्नियां हैं।
