Shahid trolled for liking Andrew Tate video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट लाइक कर दिया है, जिसकी वजह से उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को भी उम्मीद नहीं होगी कि उनकी एक छोटी सी गलती उन पर इतनी भारी पड़ जाएगी कि साल 2023 खत्म होते-होते लोग उन्हें ट्रोल करने लगेंगे। असल में शाहिद कपूर ने एंड्रयू टेट (Andrew Tate) का एक वीडियो लाइक कर दिया, जिसके बाद लोग उन्हें रियल लाइफ कबीर सिंह बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहिद कपूर ने यूं ही थोड़े ही न कबीर सिंह जैसी फिल्म साइन की थी।

Shahid Andrew Tate (1)
जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि एंड्रयू टेट पुरुषवादी सोच इंटरनेट पर प्रचारित करने के लिए बदनाम हैं। उनके वीडियोज महिलाओं के खिलाफ पुरुषों में उत्तेजना पैदा करते हैं। एंड्रयू टेट का एक ऐसा ही वीडियो शाहिद कपूर ने लाइक कर दिया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'ये कबीर सिंह ऐसे ही थोड़े बना था।'

Shahid Andrew Tate
शाहिद कपूर के परिवार तक पहुंचे आग
शाहिद कपूर को ट्रोल करने वाले लोग उनके पारिवारिक जीवन पर भी कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट की ये आग अब उनके घर तक पहुंच गई है। लोग लगातार बोल रहे हैं कि शाहिद कपूर की सोच एंड्रयू टेट जैसी है, जिस कारण उन्होंने अपने से सालों छोटी महिला के साथ घर बसाया है। वैसे आपका शाहिद कपूर की ट्रोलिंग पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
