New ‘Exorcist’ Movie: अमेरिकी एक्ट्रेस स्कारलेट जॉनसन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। स्कारलेट जॉनसन अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि स्कारलेट जॉनसन द एक्सॉर्सिस्ट के नेक्स्ट पार्ट में नजर आएंगी। इस बात से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश है। सभी लोग स्कारलेट जॉनसन की अपकमिंग फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
pic credit- Scarlett Johansson fanpage (instagram)
डर का माहौल पैदा करेंगी स्कारलेट जॉनसन
हॉरर फिल्मों की दुनिया में द एक्सॉर्सिस्ट हमेशा से सबसे बड़ा नाम रहा है। अब मशहूर डायरेक्टर माइक फ्लैनगन ने कन्फर्म किया है कि फ्रैंचाइजी की नई फिल्म बन रही है और लीड रोल में कोई और नहीं, बल्कि स्कारलेट जॉनसन होंगी। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्लमहाउस और एटॉमिक मॉन्स्टर स्टूडियो इस फ्रैंचाइजी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म 2023 में आई द एक्सॉर्सिस्ट: बिलीवर के करीब तीन साल बाद की कहानी होगी। मेकर्स कई बड़े एक्टर्स से बात कर रहे हैं, लेकिन स्कारलेट को सबसे परफेक्ट माना जा रहा है। माइक फ्लैनगन ने कहा, 'स्कारलेट एक शानदार एक्ट्रेस हैं। उनकी एक्टिंग हमेशा सच्ची और जमीन से जुड़ी लगती है।'
माइक फ्लैनगन ने कही ये बात
माइक फ्लैनगन ने आगे कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि वो इस एक्सॉर्सिस्ट फिल्म का हिस्सा बन रही हैं। एक्सॉर्सिस्ट ही वो फिल्म थी जिसने मुझे डायरेक्टर बनने की प्रेरणा दी। इसकी दुनिया में कुछ नया, बोल्ड और डरावना करने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। ब्लमहाउस के साथ फिर काम करना और भी खास है। पिछली फिल्म पिछली द एक्सॉर्सिस्ट: बिलीवर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि द एक्सॉर्सिस्ट के नेक्स्ट पार्ट को लोग कितना प्यार देते हैं।
