वर्ल्ड सिनेमा

महावतार नरसिम्हा ने मारी ऑस्कर 2026 में एंट्री, इन 35 इन्टरनेशनल एनिमेटिड फिल्मों से होगी टक्कर

Oscar 2026 Best Animated Feature Movie : आश्विन कुमार की एनिमेटिड मूवी 'महावतार नरसिंहा' ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिनेमाघरों और ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद , अब यह फिल्म ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेट हुई है। इसे बेस्ट एनिमेटिड फीचर मूवी के नॉमिनेशन में जगह मिली है।

Image

Image Source: Movie Poster

Oscar 2026 Best Animated Feature Movie: भारतीय एनिमेशन फिल्मों की दुनिया के लिए गर्व का पल है। देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ अब 98th अकेडमी अवार्ड्स में बेस्ट एनिमेटिड फीचर कैटेगरी के लिए ऑफ़िशियल रूप से एलीजिबल हो गई है। यानी फिल्म को इस कैटेगरी की शॉर्टलिस्टमें जगह मिल चुकी है।

इस लिस्ट में दुनियाभर की 35 टॉप एनिमेशन फिल्में शामिल हैं, जिनसे अब ‘महावतार नरसिम्हा’ को मुकाबला करना होगा। अकैडमी की ओर से जारी की गई लिस्ट में ‘महावतार नरसिम्हा’ के साथ 'K-पॉप डेमन हंटर्स', 'स्कार्लेट', 'जूटोपिया 2', 'एलियो' और ‘डीमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा - इन्फिनिटी कैसल’ जैसी ग्लोबल फिल्मों के नाम भी शामिल हैं।

दो कैटेगरी में एंट्री का मौका

नए नियमों के तहत, अगर कोई एनिमेटेड फिल्म कुछ निर्धारित शर्तें पूरी करती है, तो वह ‘Best Animated Feature’ के साथ-साथ ‘Best International Feature’ कैटेगरी में भी भेजी जा सकती है। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने इन सभी शर्तों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, इसलिए यह दोनों कैटेगरी में एलीजिबल मानी गई है।

फाइनल नॉमिनेशन में पहुंचेगी सिर्फ पांच फिल्में

इस साल 16 से अधिक फिल्मों ने ये जरूरी शर्तें पूरी कर ली हैं। ऐसे में नियमों के मुताबिक, शॉर्टलिस्टेड 35 फिल्मों में से सिर्फ पांच फिल्मों को फाइनल ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए चुना जाएगा। अगर ‘महावतार नरसिम्हा’ इन चुनिंदा पांच फिल्मों में जगह बना लेती है, तो वह बेस्ट एनिमेटिड फीचर कैटेगरी में चुनी जाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी । जो भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

फिल्म ने किया था 326 करोड़ का कलेक्शन

बताते चले कि अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने दुनियाभर में 326 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। थिएटर्स से उतरने के बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है, क्योंकि अब यह नेटफलिक्स पर स्ट्रीम कर रही है । इंडियन ऑडियंस के लिए यह एक मिलेस्टोन है और एनिमेटिड वर्ल्ड में भी यह एक बड़ी उपलब्धि है। अब सबकी नजरें फाइनल नॉमिनेशन पर टिकी हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article