Met Gala 2025: तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रिहाना, लोगों ने पूछा- 'इसकी क्या जरूरत थी'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 6, 2025, 12:48 PM IST

Rihanna Third Pregnancy: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना (Rihanna) का मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) से नया लुक वायरल हुआ। इस लुक में रिहाना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसको लेकर रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड सोशल मीडिया पर छा गए। फैंस उन्हें बधाई देते नजर आए तो ट्रोल्स ने सिंगर की क्लास लगा दी।

Rihanna Third Pregnancy: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिहाना (Rihanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) लुक है, जहां उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म की। रिहाना (Rihanna) अपने बॉयफ्रेंड और रैपर A$AP Rocky के साथ तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस से जुड़ी रिहाना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है। रिहाना के मेट गाला लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं रिहाना ने मेट गाला में किस लुक में बेबी बंप किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Rihanna Troll

तीसरी बार मां बनने वाली हैं रिहाना

मेट गाला 2025 से एक के बाद एक स्टार्स के लुक्स सामने आ रहे हैं। इंडियन स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने धमाल मचा रखा है। लेकिन मेट गाला 2025 में सबका ध्यान रिहाना ने अपनी तरफ खींच लिया। मेट गाला में रिहाना अपने बॉयफ्रेंड संग पहुंची और अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर पक्की मुहर लगाई। मेट गाला 2025 के दौरान रिहाना (Rihanna) ने मार्क जैकब्स (Marc Jacobs) का कस्टम आउटफिट चुना, जिसमें ग्रे पिनस्ट्राइप टॉप और ब्लैक पिनस्ट्राइप स्कर्ट थी, जो ओवरसाइज्ड सूट जैकेट से बनी थी। रिहाना का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। रिहाना की प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed