Alan Ritchson-Catherine Ritchson Sepration: हॉलीवुड के जाने-माने स्टार एलन रिचसन (Alan Ritchson) इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘रीचर’ (Reacher) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में सीरीज रीचर का चौथा सीजन आया है। सीरीज रीचर 4 ने आते ही धमाल मचा दिया है। लेकिन अब इन सब के बीच एलन रिचसन की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एलन रिचसन ने अपनी पत्नी कैथरीन रिचसन (Catherine Ritchson) ने शादी के करीब 20 साल बाद अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर बयान के जरिए इस बात की जानकारी दी।
एलन रिचसन ने लिया पत्नी से अलग होने का फैसला (Image Source: Catherine Ritchson Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:78th Emmy Awards 2026 Night 2 Winners: इन फिल्मों और सितारों का रहा जलवा, 'The Pitt' और 'Widow’s Bay' ने जीते बड़े अवॉर्ड्स
अलग हुए एलन रिचसन-कैथरीन
एलन रिचसन और कैथरीन रिचसन की जोड़ी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। एलन और कैथरीन ने 12 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने अपने बयान में बताया कि वे करीब 20 साल से साथ थे। इस दौरान उन्होंने साथ मिलकर अपनी जिंदगी और परिवार बनाया। हालांकि, अब दोनों अपने रिश्ते को एक अलग तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। दोनों ने एक-दूसरे के लिए किसी तरह की नाराजगी या आरोप की बात नहीं कही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Dolly Parton का 80 साल की उम्र में हुआ निधन, प्रियंका चोपड़ा ने किया इमोशनल पोस्ट
पोस्ट में लिखी ये बात
एलन रिचसन और उनकी पत्नी कैथरीन रिचसन ने दो दशक की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ बयान जारी कर अपने अलग होने की आधिकारिक जानकारी दी। लिखा, 'बीस साल साथ रहने के बाद, हमने अपनी शादी खत्म करने और एक अलग तरीके से एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। हम साथ बड़े हुए हैं। हमने साथ मिलकर एक जिंदगी और परिवार बनाया। हम तीन शानदार बेटों की परवरिश कर रहे हैं, जो हमेशा हमारी जिंदगी में सबसे ऊपर रहेंगे।' कपल ने कहा कि वे आगे भी एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान बनाए रखेंगे। एलन रिचसन और कैथरीन रिचसन ने साल 2006 में शादी की थी।
