Ramayana English Version Release Date: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) काफी समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस मूवी का पहला पार्ट अक्टूबर 2026 में रिलीज होगा। वहीं दूसरी ओर The Fithian Group LLC के संस्थापक पार्टनर जॉन फिथियन ने 'रामायण: पार्ट 1' के इंग्लिश वर्जन की रिलीज की डेट को लेकर बड़ा इशारा दिया है। जॉन की कंपनी ने लॉस एंजिल्स में CinemaCon 2026 में ग्लोबल मार्किट के सामने 'रामायण' को पेश करने के लिए नमित मल्होत्रा और यश के साथ मिलकर काम किया था। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को इंग्लिश में किस दिन रिलीज करेंगे। (इसे भी पढ़ें: Sanjay Dutt की लाल आंखें देखकर खौफ खाती थीं ये हसीनाएं, सेट पर रहता था अजीब माहौल)
रामायण के इंग्लिश वर्जन की रिलीज डेट हुई आउट (Pic Credit: Instagram)
'रामायण' का इंग्लिश वर्जन इस दिन होगा रिलीज
कुछ दिनों पहले जॉन ने लिंक्डइन एक नोट शेयर किया था। अमेरिका, कनाडा, कैरिबियन, लैटिन अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के सबसे अहम थिएटर प्रदर्शन कंपनियों ने 'रामायण डेमोंस्ट्रेशन बॉलरूम और थिएटर' में एक प्राइवेट मीटिंग की और उसमें शामिल हुए। उन्होंने बताया कि नामित ने इस मीटिंग के दौरान मूवी की ऐसी क्लिप साझा की, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। इस पोस्ट के माध्यम से यह भी बताया गया कि इंग्लिश वर्जन को 2026 में 8 नवंबर के दिन ग्लोबल मार्किट में पेश किया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: गोविंदा-सलमान खान से बार-बार तुलना होना Varun Dhawan को नहीं है पसंद, पिता डेविड ने किया खुलासा)
रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम तो यश होंगे रावण
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी में यश को लंकापति के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी और हनुमान के किरदार में सनी देओल को देखा जाएगा। रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर दस्तक देगा। इस मूवी को बनाने में 4000 करोड़ रुपये मेकर्स द्वारा खर्च किए जा रहे हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।
