Ramayana: The Legend of Prince Rama Re Release Date: एनीमे फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana: The Legend of Prince Rama) अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भगवान श्रीराम की कहानी को एनीमे के अंदाज में दिखाती है। जिसे 31 साल पहले रिलीज किया गया था। इसे भारत के साथ ही दुनियाभर के कई देशों में भी खूब पसंद किया गया। जिसके बाद अब इसे मेकर्स ने दोबारा रिलीज करने का फैसला कर लिया है। इतने लंबे समय के बाद अब इसे भारत में 18 अक्टूबर, 2024 को रिलीज किया जाना है । इस फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु के साथ ही और भी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस बार फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट मूवी का डिस्ट्रीब्यूशन कर रही है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फरहान अख्तर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी है। एनीमे फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को पहले ही काफी प्यार मिल चुका है। यहां इस मूवी को लेकर सामने आए इस नए अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'पल में तोला पल में माशा...' जया बच्चन को लेकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान, लोगों को नहीं हो रहा कानों पर यकीन!
बड़े पर्दे पर दोबारा लौट रहे हैं प्रभु श्रीराम
साल 1993 में इस फिल्म का प्रीमियर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। जिसके बाद भारत में इसे सीधा टीवी पर ही रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी वाल्मिकी की रामायण पर ही आधारित है। फिल्म की रिलीज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है, 'एक कहानी जो समय जितनी ही पुरानी है, जो हर दिल में हमेशा जिंदा रहती है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम 18 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी में भारत के सिनेमाघरों में आ रही है! टीजर रिलीज हो गया है।'
