मशहूर सिंगर Rahat Fateh Ali Khan ने नौकर पर बरसाई चप्पल, अब VIDEO शेयर कर मांगी माफी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 28, 2024, 12:05 PM IST

Rahat Fateh Ali Khan Beats Servant: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने घर के एक नौकर को चप्पलों से मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते हैं सिंगर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Rahat Fateh Ali Khan Beats Servant: पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने घर के एक नौकर को चप्पलों से मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते हैं सिंगर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद सिंगर की फजीहते शुरू हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के साथ ही भारत में भी काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद अब राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोशल मीडिया यूजर्स से अपने किए के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं। सिंगर ने भारी ट्रोलिंग के बाद मजबूर यह वीडियो शेयर किया है। हालांकि इस वीडियो के बाद भी लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

End of Feed