Priyanka Chopra’s New York restaurant to Shut down: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक्स रेस्तरां 'सोना' अब बंद होने जा रहा है। लगभग 3 साल पहले ही एक्ट्रेस ने सोना को न्यूयॉर्क में शुरू किया था। हालांकि कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने रेस्तरां से खुद को अलग करने का भी फैसला कर लिया। अब रेस्तरां को लेकर अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है, क्योंकि यह अब अपने दरवाजे बंद करने जा रहा है। भारतीय खाने को एक अलग अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाने वाला यह रेस्तरां 30 जून को आखिरी बार खुलेगा। खुद 'सोना' के ऑफिशियल हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। रेस्तरां ने यह बुरी खबर अपने कस्टमर्स के लिए शेयर करते हुए जानकारी दी है कि अब वह जल्द ही रेस्तरां को बंद करने वाले हैं। आइए यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
बंद हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां
रेस्तरां ने 19 जून को एक बयान जारी कर बंद करने की घोषणा की है। इस पोस्ट में लिखा, 'तीन से अधिक बेहतरीन सालों के बाद, सोना बंद हो जाएगा। हमारे दरवाजे पर आने वाले हर व्यक्ति के प्रति हमारे मन में बहुत आभार है। आपकी सेवा करना हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। SONA की आखिरी सर्विस रविवार, 30 जून को ब्रंच होगी'।
रेस्तरां का उद्घाटन तीन साल पहले एक भारतीय पूजा समारोह के साथ किया गया था जिसमें प्रियंका और उनके पति निक जोनास भी नजर आए थे। यहां अक्सर मिंडी कलिंग, अनुपम खेर, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जैसी मशहूर हस्तियां आती थीं।
