वर्ल्ड सिनेमा

Priyanka Chopra पहली बार पति निक जोनस संग फिल्म में आएंगी नजर, टोरंटो में शुरू हुई शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों जो और केविन जोनास के साथ हॉलिडे फिल्म में नजर आने वाली है। अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग टोरंटो में चल रही है।

Image

Priyanka Chopra Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों जो और केविन जोनास के साथ हॉलिडे फिल्म में नजर आने वाली है। अब फैंस कपल को पहली बार साथ देखने के लिए बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसका प्रीमियर डिज्नी पर होना। अब फैंस कपल को साथ देखना का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाया था। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फैंस ने इन फोटोज को काफी पसंद भी किया था। साथ ही ये तस्वीरें बहुत वायरल भी हुई थी। अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग टोरंटो में चल रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार 'प्रियंका को उनके पति निक और जोनस ब्रदर्स के साथ सेट पर देखा गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक हुडी और एक लंबा कोट कैरी किया था। वहीं निक ने लाइट रंग की जैकेट पहनी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में निक के साथ-साथ उनके भाई

एसएस राजामौली की फिल्म का बन सकती हैं हिस्सा

इस फिल्म में निक जोनस के दोनों भाई भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें इस फिल्म के अलावा निक जोनस इससे पहले स्क्रीम क्वींस, किंगडम और जुमांजी: वेलकम टू द जंगल में नजर आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी रचाई थी। जिसके बाद कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। ऐसी रिपोर्ट है कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के साथ साउथ फिल्म में भी नजर आ सकती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article