वर्ल्ड सिनेमा

महाकुंभ पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Priyanka Chopra in Mahakumbh 2025: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया हैंडल पर महाकुंभ से एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। जिसके बाद यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Priyanka Chopra going for Maha Kumbh

Priyanka Chopra in Mahakumbh 2025: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेशक, विदेश में जाकर शिफ्ट हो गई हों, लेकिन अभी भी अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से जुड़ी हुई हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें अपनी बेटी मालती मैरी और उनके पति निक जोनास के साथ अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करते हुए देखा गया था। अब, वह महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने जा रही हैं। इस साल की सबसे बड़ी धार्मिक सभा 13 जनवरी को शुरू हुई और 25 फरवरी को समाप्त होगी। इस दिव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं। इस लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। वह भगवान का आशिर्वाद लेने के लिए भारत के प्रयागराज पहुंची हैं। यह भी पढ़ें- Emergency Movie Box Office Collection Day 3: पहले वीकेंड में ही निकल गई कंगना रनौत स्टारर की हेकड़ी, कलेक्शन रहा बेकार

कुछ घंटे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्लिप पोस्ट की थी। क्लिप को देखकर ऐसा लग रहा था कि एक्ट्रेस महाकुंभ 2025 के लिए जा रही थी क्योंकि उसने एक कार के अंदर से रिकॉर्ड की गई शहर की एक झलक नजर आ रही थी। यहां इस वायरल क्लिप पर एक नजर डालते हैं।

महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

फिल्मफेयर ने जो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उनमें प्रियंका ने अपनी कार से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। महाकुंभ में डुबकी लगाने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि फैंस, प्रियंका की विजिट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article