Priyanka Chopra Emotional Breakdown Video: बॉलीवुड एक्ट्रेसप्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Crying) अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी कमाल की एक्टिंग से नाम कमा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अपने फैंस के साथ शूटिंग के बिहाइंड द सीन्स और जिंदगी से जुड़े खास पलों को शेयर करते रहते हैं। हालांकि, उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस को परेशान कर दिया है। क्योंकि वह इस वीडियो में खुद काफी परेशान दिख रही थीं। उनकी आंखों में एक गम नजर आ रहा है, ऐसा लग रहा है कि मानो एक्ट्रेस खूब रोई हैं। यहां उनके इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Priyanka Chopra Emotional Breakdown Video
क्यों रोने पर मजबूर हुईं प्रियंका चोपड़ा?
आज 25 जुलाई को कुछ देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वह कार में दिख रही हैं। फ्रंट सीट पर बैठकर प्रियंका ने खुद को रिकॉर्ड किया है। वह अपने बालों को ठीक करती और फिर अपनी आंख पर हाथ रखती नजर आईं। बिना मेकअप वाले लुक में एक्ट्रेस का चेहरा लाल और आंखों में आंसू दिख रहे हैं। उनका ये इमोशनल ब्रेकडाउन का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आज बस ये महसूस कर रही हूं। #स्टेमोटिवेटेड,' इसके बाद एक फ्लेक्सिंग बाइसेप इमोजी भी शेयर किया है। इस वीडियो में कार में बजता म्यूजिक भी साफ नजर आ रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' के लिए ऑस्ट्रेलिया में शूट कर रहे हैं।
